home page

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद

 | 
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद


बांदा, 30 सितंबर (हि.स.)।

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में गणेश उत्सव के दौरान किशोरी से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को पुलिस ने महाराजपुर पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया।। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक, मामले में पीड़ित के पिता की तहरीर पर दो पूर्व परिचित युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस दोनों आरोपितों की तलाश में जुटी थी।

मंगलवार देर शाम पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पिस्ता निवासी रामहित और उमेश उर्फ सज्जन को नरैनी क्षेत्र के महाराजपुर पेट्रोल पंप के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन भी बरामद किया है।

क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह