दीवाली त्यौहार में जुआरी सक्रिय, चार जगहों से 11 गिरफ्तार
धमतरी, 06 नवंबर (हि.स.)। दीवाली त्यौहार शुरू होते ही क्षेत्र में जुआरी सक्रिय है। शहर व गांवों में शाम ढलते ही जगह-जगह जुआ चल रहा है। इन जुआरियों पर शिकंजा कसने पुलिस रात में टीम बनाकर कार्रवाई कर रही है। अर्जुनी पुलिस टीम क्षेत्र के तीन गांवों में दबिश देकर 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
अर्जुनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जुआरियों पर शिकंजा कसने पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम लिमतरा, परेवाडीह एवं कुरमातराई में अलग-अलग चार जगहों पर चल रहे जुआ स्थल पर दबिश देकर 11 जुआरियों को पकड़ा है। जुआरियों से 5520 रुपये नकदी व ताशपत्ती जब्त कर कार्रवाई की है। ग्राम लिमतरा के कलामंच के पास जुआ खेल रहे प्रकाश साहू 32 वर्ष लिमतरा , संजय साहू 31 वर्ष लिमतरा और शिवानंद निर्मलकर 20 वर्ष बिरेतरा निवासी को पकड़ा है। जुआरियों से 1750 रुपये जब्त कर कार्रवाई की है। इसी तरह ग्राम लिमतरा में ही जुआ खेल रहे भूषण लाल बघा 35 वर्ष, टकेश्वर साहू 45 वर्ष निवासी लिमतरा, संदीप कुमार साहू उम्र 25 वर्ष निवासी बिरेतरा, परमेश्वर साहू 40 वर्ष निवासी बिरेतरा को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। इसी तरह ग्राम परेवाडीह में बडरा तालाब के सामने मेन रोड पर जुआ खेल रहे दुलेश्वर साहू उम्र 40 वर्ष निवासी परेवाडीह, गंधर्व साहू 36 वर्ष निवासी परेवाडीह को पकड़ा है। जुआरियों के पास से पुलिस ने 950 रुपये व ताशपत्ती जब्त कर कार्रवाई की है। इसी तरह ग्राम कुरमातराई के रंगमंच शेड के नीचे जुआ खेल रहे धनेन्द्र कुमार साहू 36 वर्ष निवासी कुरमातराई और नागेश्वर साहू 29 वर्ष निवासी कुरमातराई को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपित के पास से पुलिस ने 1260 रुपये जब्त कर कार्रवाई की है।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

