home page

राजा और फराह की हत्या में फरार आरोपित सुहैल और फरजन मुठभेड़ में गिरफ्तार

 | 
राजा और फराह की हत्या में फरार आरोपित सुहैल और फरजन मुठभेड़ में गिरफ्तार


राजा और फराह की हत्या में फरार आरोपित सुहैल और फरजन मुठभेड़ में गिरफ्तार


मुरादाबाद, 23 (हि. स.)। मुरादाबाद महानगर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के चक्कर की मिलक में दो दिन पूर्व सोमवार की रात राजा (30) और उसकी पत्नी फराह (26) की चाकुओं से गोदकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपित सुहैल और फरजन को गुरुवार रात्रि मुठभेड़ के बाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से आरोपित घायल हो गए जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि राजा और फराह मामले में पुलिस ने राजा के भाई शुएब की तहरीर पर चक्कर की मिलक निवासी फहीम, उसके बेटे फरजंद, आरिफ, नवाब, अनस समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना के कुछ घंटे बाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपित अनस को मुठभेड़ में घायल करके गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपित फहीम को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस टीमें लगी थीं। गुरूवार रात्रि 9 बजे के लगभग पुलिस थाना क्षेत्र में गश्त के साथ चेकिंग कर रही थी। मामले में फरार आरोपित सुहैल और फरजन थाना क्षेत्र अगवानपुर में बाइक से जिला छोड़कर भाग रहे थे। सूचना के बाद एसएचओ मनीष सक्सेना की टीम ने अगवानपुर चौकी क्षेत्र में घेराबंदी कर दी। पुलिस से खुद को घिरता देख आरोपितों ने फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपित सुहैल और फरजन के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गए। घायल आरोपितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल