home page

जबलपुर : फिल्मी अंदाज में पकड़ा गया 3 साल से फरार ‘गाड़ी चोर’

 | 
जबलपुर : फिल्मी अंदाज में पकड़ा गया 3 साल से फरार ‘गाड़ी चोर’


जबलपुर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में किराए पर गाड़ी लेकर उसे हड़पने और तीन साल तक पुलिस व वाहन मालिक को चकमा देने वाले कथित शातिर ठग को आखिरकार पीड़ित ने खुद पकड़ लिया। आधारताल थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे फिल्मी अंदाज में हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मामले के अनुसार, आरोपी शरद नामदेव ने पारस से गाड़ी किराए पर ली थी, लेकिन न तो वाहन वापस किया और न ही किराए की रकम चुकाई। पिछले तीन साल से पीड़ित अपनी गाड़ी की तलाश में दमोह, कटनी, सागर और महला सहित कई जगहों के चक्कर काट रहा था।

लंबे समय तक आरोपी की तलाश करने के बाद शनिवार को पीड़ित ने खुद उसे पकड़ लिया और आधारताल थाना पुलिस को सौंप दिया। तीन साल से चल रही तलाश के बाद आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

पीड़ित पारस की शिकायत पर आधारताल थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक