home page

अनूपपुर: इंस्टाग्राम में हुई दोस्ती, युवक ने नाबालिग को भगाया, कर्नाटक से गिरफ्तार

 | 
अनूपपुर: इंस्टाग्राम में हुई दोस्ती, युवक ने नाबालिग को भगाया, कर्नाटक से गिरफ्तार


अनूपपुर, 13 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय में कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने एक महीने पूर्व लापता हुई 15 वर्षीय नाबालिग को कर्नाटक के बीदर जिले से बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने हैदराबाद निवासी मोहम्मद दाऊद नामक युवक को गिरफ्तार मामला दर्ज कर सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुमत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। जबकि किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि 9 मार्च को किशोरी के अचानक घर से लापता होने के बाद परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने किशोरी का पता बताने वाले को 2000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सहायक उपनिरीक्षक कमलेश तिवारी, प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह राठौर, आरक्षक दीपक बुंदेला, महिला आरक्षक अंकिता सोनी और सायबर सेल अनूपपुर से प्रधान आरक्षक राजेंद्र अहिरवार और आरक्षक पंकज मिश्रा की संयुक्त टीम ने किशोरी की लगातार तलाश की। जांच में पता चला कि युवक नाबालिग को पहले हैदराबाद ले गया था। पुलिस टीम के हैदराबाद पहुंचने की जानकारी मिलते ही आरोपी उसे कर्नाटक ले गया। टीम ने आखिरकार नाबालिग को कर्नाटक राज्य के बीदर जिले के घोड़ावाड़ी से आरोपी 32 वर्षीय मोहम्मद दाऊद निवासी हसननगर, राजेंद्रनगर थाना, हैदराबाद, तेलंगाना के कब्जे से बरामद किया। नाबालिग से महिला पुलिस अधिकारी द्वारा की गई पूछताछ में सामने आया कि कुछ महीने पहले उसकी इंस्टाग्राम पर आरोपी से दोस्ती हुई थी।

आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाया और 9 मार्च को ट्रेन से अनूपपुर पहुंचा। नाबालिग भी स्टेशन पहुंच गई, जिसके बाद आरोपी उसे अपने साथ हैदराबाद और फिर कर्नाटक ले गया, जहां उसने शारीरिक शोषण किया। इस प्रकरण में शामिल पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने पुरस्कृत किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला