ट्रेन में चोरी के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी बरामद
फर्रुखाबाद,22 अक्टूबर (हि.स.)। जीआरपी फर्रुखाबाद जंक्शन पुलिस ने ट्रेन में चोरी के मामले में दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई। पुलिस ने दोनों को बीती रात बुधवार 21 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 04 और 05 के बीच फतेहगढ़ की ओर पार्सल शेड के पास से गिरफ्तार किया है।
जीआरपी के अनुसार, पुलिस टीम रेलवे स्टेशन परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और अपराधियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर यक्ष एप के माध्यम से ट्रेन में चोरी के मामले से संबंधित दो आरोपिताें को पकड़ा गया। बरामदगी में एक वीवो मोबाइल फोन और 1200 रुपये नकद शामिल हैं। मामले में मुकदमा अपराध संख्या 25/26, धारा 305(बी)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
जीआरपी प्रभारी दिनेश प्रकाश शर्मा ने बताया कि िरफ्तार आरोपिताें की पहचान मोहम्मद आरिफ पुत्र जमील खां निवासी भरतपुर, पोस्ट मंझना, थाना नवाबगंज तथा सागर पुत्र कल्लू निवासी मोहल्ला खड़ियाई, थाना मऊदरवाजा के रूप में हुई हैं। उन्हाेंने बताया कि गिरफ्तार मोहम्मद आरिफ के खिलाफ चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट समेत विभिन्न मामलों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, सागर का नाम भी जीआरपी फर्रुखाबाद में दर्ज एक अन्य मुकदमे के आपराधिक इतिहास में शामिल है।
निरीक्षक दिनेश प्रकाश शर्मा ने बताया कि पकड़े गए चोरों ने कई अन्य चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में उनके साथ उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह, उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, कांस्टेबल अनुराग यादव और कांस्टेबल प्रिंस युवराज सिंह शामिल रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

