नकली सोने के हार को असली बताकर ग्रामीण से 10 हजार की ठगी करने वाले दाे आराेपित गिरफ्तार
जगदलपुर, 08 अगस्त (हि.स.)। बस्तर जिले के थाना नगरनार क्षेत्र अंर्तगत नकली सोना के हार को असली सोना का हार बताकर ग्रामीण से 10 हजार रूपये की ठगी करने वाले दाे आरोपितों मोहन लाल सोलंकी पिता देवी दयाल सोलंकी उम्र 52 वर्ष निवासी नेहरू चौक चरौदा थाना भिलाई एवं मोहन राय पिता वीरचंद राय उम्र 52 वर्ष निवासी हथनी पारा वार्ड भाटापारा जिला बलौदा बाजार काे गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से नगद रकम 4950 रूपये, तीन नग नकली सोना का माला 342.190 ग्राम एवं एक नग मोबाइल जप्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी लिंगेश्वर सेठिया पिता जयसिंह सेठिया निवासी मंगनपुर थाना नगरनार के द्वारा लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि 06 अगस्त 2026 को दो व्यक्ति इसके घर में आये एक व्यक्ति अपना नाम मोहन लाल निवासी भिलाई दुर्ग का रहने वाला बताते हुये बोले कि मुझे पैसो की आवश्यकता हैं। मेरे पास करीबन पांच लाख रूपये का सोने का हार है, बोलकर दिखाये तब प्रार्थी बोला कि इतने पैसो का इंतजाम नही हो पायेगा। तब आरोपित मोहन लाल अपने हार को देकर बोला कि कम से कम 10 हजार रूपये दे दीजिये , मेरे रिश्तेदार को रायपुर भेजना है। बाकी का पैसा कल तक दे दीजियेगा बोलने पर प्रार्थी द्वारा 10 हजार रूपये देकर हार रख लिया, और हार को रखकर सोनार के दुकान में जाकर जांच कराया तो हार मिक्स पीतल का निकला ।आरोपिता के द्वारा नकली सोना के हार को असली सोना का हार है, बताकर 10 हजार रूपये का ठगी किया गया है। रिपोर्ट पर आरोपितगण के खिलाफ अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।
फरार आरोपित मोहन लाल एवं एक अन्य की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक विकेश तिवारी के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर मोहन लाल सोलंकी एवं मोहन राय को पकड़कर पुछताछ किया गया । पुछताछ में आरोपितों के द्वारा अपराध कारित करना कबुल करने पर उनके कब्जे से ठगी के रकम 4950 रूपये, दो नग सोने का नकली माला एवं प्रार्थी से पीतल मिक्स एक नग नकली सोना का माला को जप्त किया गया ।
आरोपितों को गिरफ्तार कर कार्रवाई उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। इस कार्यवाही में निरीक्षक विकेश तिवारी, पीएसआई दीपक सिंह ठाकुर सउनि दिनेश ठाकुर, आर., विक्रम उरांव, सुरेन्द्र तिर्की अशोक सिंह ,डीएसएफ आरक्षक भास्कर भारद्वाज, कार्तिक नाग का योगदान रहा ।
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

