home page

राजगढ़ः सस्ता डीजल देने का झांसा देकर ठगे 60 हजार, केस दर्ज

 | 
राजगढ़ः सस्ता डीजल देने का झांसा देकर ठगे 60 हजार, केस दर्ज


राजगढ़, 05 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के करनवास थाना क्षेत्र में सस्ता डीजल देने का झांसा देकर साइबर ठग ने होटल संचालक से 60 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने शनिवार को आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

पुलिस के अनुसार संजेश (42) पुत्र लहरसिंह गुदेन ने बताया कि 31 जुलाई को वह हाइवे पर ग्राम दूधी स्थित अपने होटल अमरनाथ पर थे। इसी दौरान अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को मां दयालु पेट्रोल पंप का कर्मचारी बताते हुए सस्ता डीजल देने का ऑफर दिया और 60 हजार रुपये ऑनलाइन भुगतान करने को कहा। उसकी बातों में आकर संजेश ने वॉट्सऐप पर भेजे क्यूआर कोड से पहले 40 हजार रुपये, फिर रिश्तेदार से रकम मंगवाकर 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम भेजने के बाद संजेश डीजल लेने मां दयालु पेट्रोल पंप पहुंचे। वहां कर्मचारियों ने ऑनलाइन भुगतान से इनकार करते हुए बताया कि उनके खाते में कोई राशि नहीं आई है। इसके बाद पीड़ित ने ठग के मोबाइल पर कॉल किया तो नंबर बंद मिला। ठगी का अहसास होने पर उसने थाना में षिकायत दर्ज कराई। पुलिस मोबाइल नंबर और ट्रांजेक्शन आईडी के आधार पर आरोपित की तलाश कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक