home page

राजगढ़ः फोन-पे के जरिए बैंक खाते से 94 हजार रुपये निकाले, केस दर्ज

 | 
राजगढ़ः फोन-पे के जरिए बैंक खाते से 94 हजार रुपये निकाले, केस दर्ज


राजगढ़, 12 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कुरावर थाना क्षेत्र में ग्राम बरखेड़ा डोर निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से फोन-पे के माध्यम से 94 हजार 434 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को पीड़ित की शिकायत अज्ञात आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम बरखेड़ा डोर निवासी दिलीप (39) पुत्र अमृतलाल यादव ने शिकायत में बताया कि 10 नवंबर की शाम 5ः20 बजे उनके बैंक ऑफ इंडिया की कुरावर शाखा के खाते से फोन-पे के माध्यम से 94 हजार 434 रुपये कट गए। खाते से राशि निकलने की जानकारी मिलने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 318(4), 319(2), 308 बीएनएस सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी के साथ ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। खाते से धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक