home page

राजगढ़ः एक परिवार के तीन खातों से 11.60 लाख की ठगी, ऐप से निकली रकम

 | 
राजगढ़ः एक परिवार के तीन खातों से 11.60 लाख की ठगी, ऐप से निकली रकम


राजगढ़, 03 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र में ऑनलाइन पेमेंट ऐप के जरिए एक ही परिवार के तीन सदस्यों से 11.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सुठालिया के वार्ड क्रमांक 4 निवासी परिवार के सदस्यों के साथ एसडी ऐप,अपनापे ऐप के माध्यम से यह ठगी की गई।

मामले का पता चलने के बाद शिकायतकर्ता पंकज शिवहरे ने शनिवार को सुठालिया थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार ठगी की रकम में पंकज शिवहरे के 1 लाख रुपए, उसके भाई राहुल शिवहरे के 10 लाख 10 हजार रुपए और चाचा के बेटे आदर्श शिवहरे के 50 हजार रुपए शामिल हैं। इस तरह तीनों के खातों से कुल 11 लाख 60 हजार रुपए की राशि की धोखाधड़ी हुई।पुलिस ने पंकज षिवहरे की षिकायत पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। सुठालिया थाना प्रभारी अनिल राहोरिया ने बताया कि एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी हुई है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस अब एसडी ऐप व अपनापे ऐप के जरिए हुए लेनदेन, संबंधित बैंक खातों और रकम के ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटा रही है। जांच के आधार पर ठगी की पूरी प्रक्रिया और इसमें शामिल आरोपित की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक