home page

पाइप ऑर्डर के नाम पर एक लाख की धोखाधड़ी

 | 
पाइप ऑर्डर के नाम पर एक लाख की धोखाधड़ी


मुरादाबाद, 07 मई (हि.स.)। मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन स्थित अगवानपुर में सेनेटरी के सामान की दुकान चलाने वाले दुकानदार को पाइप का ऑर्डर देने के बहाने कंपनी का मैनेजर बताकर एक लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। करीब 75 हजार रुपये के दो चेक और तीन खाली चेक भी ले लिए गए। पीड़ित ने गुरुवार को पुलिस चौकी में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस अधीक्षक नगर रण विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

अगवानपुर पेपर मिल चौराहा निवासी फरजंद अली की अरमान ट्रेडर्स के नाम से सेनेटरी के सामान की दुकान है। उन्होंने बताया कि एक युवक उनकी दुकान पर आया। युवक ने खुद को एक कंपनी का मैनेजर बताया और कंपनी में उनका ऑर्डर बुक कराने के लिए खाता खोलने कि बात कही। उसने कंपनी से ट्रक लोड होने का फोटो भी दिखाया।

उन्होंने एक लाख रुपये आरोपित द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा करीब 75 हजार के दो चेक भरकर दे दिए, जबकि तीन खाली चेक भी दे दिए। पाइप लदा ट्रक नहीं पहुंचा तो दुकान ने आरोपित नंबर पर कॉल की। इसके बाद उसका मोबाइल नंबर ही बंद हो गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल