home page

ऑनलाइन धमकी देकर 1.11 लाख रुपये की ठगी

 | 
ऑनलाइन धमकी देकर 1.11 लाख रुपये की ठगी


जोधपुर, 07 अक्टूबर (हि.स.)। शहर के रातानाडा स्थित महावीर कॉलोनी निवासी जुगल किशोर ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हो गया। पीडि़त ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसे ऑनलाइन डराने-धमकाने तथा नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर एक लाख 11 हजार रुपए की ठगी कर ली। घटना में अब शास्त्रीनगर पुलिस जांच कर रही है।

रातानाडा स्थित महावीर कॉलोनी निवासी जुगल किशोर पुत्र भागीरथ ने मामला दर्ज कराया। इसमें बताया कि वह सेक्टर 7 की तरफ आया हुआ था। तब उसके साथ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी हुई है। परिवादी के अनुसार आरोपित ने ऑनलाइन माध्यम से उसे डर और भय का माहौल बनाकर पैसे देने के लिए मजबूर किया। इसके बाद उससे कुल 1,11,000 रुपये की राशि ठग ली गई। मामले में जांच अब एएसआई शकील की तरफ से की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश