home page

सरकारी शराब ठेके में रूपये लगवाकर प्रलोभन दिया : पीडि़त से 23.32 लाख का फ्रॉड

 | 
सरकारी शराब ठेके में रूपये लगवाकर प्रलोभन दिया : पीडि़त से 23.32 लाख का फ्रॉड


वर्ष 2020 से रूपए लगाना शुरू किया, ना प्रोफिट मिला ना लगाई रकम लौटी

जोधपुर, 05 नवम्बर (हि.स.)। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 23 सेक्टर में रहने वाले एक व्यक्ति से कुछ लोगों ने सरकारी शराब ठेेके में इंवेस्टमेंट के नाम पर बड़े मुनाफे का प्रलोभन देकर 23.32 लाख की धोखाधड़ी कर ली। पीडि़त ने अब कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से कुछ लोगों को नामजद कर केस दर्ज कराया है। मामला वर्ष 2020 से शुरू होना बताया गया है। फिलहाल पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करते हुए अब जांच आरंभ की है।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि मूलत: बीकानेर के सूरजपुरा कॉलोनी हाल सेक्टर 23 में अशोक उद्यान के निकट रहने वाले देवेंद्र भाटी पुत्र जीवराज भाटी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह वर्ष 2020 में कुछ लोगों के संपर्क में आया था। उन लोगों ने उसे सरकारी शराब ठेके में इंवेस्टमेंट की बात की और बड़ा मुनाफे को कहा था। तब वह आरोपिताें के झांसे में आ गया। इसके बाद उसने तकरीबन 23 लाख 32 हजार 100 रूपए उन्हें विभिन्न मदों के तहत दिए। मगर काफी समय गुजरने के बाद भी ना तो प्रोफिट मिला और ना ही दी गई रकम को वापिस लौटाया गया। मामले में जांच एएसआई राणाराम की तरफ से की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश