home page

मोटे मुनाफे का लालच देकर 3.05 करोड़ की ठगी का आरोप, केस दर्ज

 | 
मोटे मुनाफे का लालच देकर 3.05 करोड़ की ठगी का आरोप, केस दर्ज


जोधपुर, 19 अगस्त (हि.स.)। शहर के शास्त्रीनगर सी सेक्टर में रहने वाली एक महिला को कुछ लोगों ने इंवेस्टमेंट के नाम पर 3.05 करोड़ की ठगी कर ली गई। पीडि़ता ने एक परिवार के कुछ लोगों को नामजद कर खांडाफलसा थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि शास्त्रीनगर सी सेक्टर निवासी आशा उत्तम चंदानी पत्नी नरेंद्र उत्तम चंदानी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि जालोरी गेट सर्किल के नजदीक शुभद्रा रंगा, रिषभ रंगा और आनंदीलाल रंगा आदि ने मिलकर उससे वर्ष 2022 में इंवेस्टमेंट करने की बात कहते हुए बड़े मुनाफे का प्रलोभन दिया था। पीडि़ता का आरोप है कि उसने उक्त लोगों को 3.05 करोड़ रूपये दिए थे। मगर उन्होंने ना तो मुनाफा दिलाया और ना ही अब दी गई रकम को लौटा रहे है। खांडाफलसा पुलिस ने मामले में अब जांच आरंभ की है। पीडि़ता की तरफ से रकम पिछले चार साल से इंवेस्ट की जा रही थी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश