साइबर फ्रॉॅड : साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर धोखाधड़ी के प्रकरण : 50 से ज्यादा केसों में लोगों के लाखों डूब चुके
जोधपुर, 27 नवम्बर (हि.स.)। शहर में साइबर ठगी के प्रकरणों को पुलिस धोखाधड़ी में तब्दील कर रही है। कमिश्नरेट के जिला पूर्व और पश्चिम में पिछले तीन महिनों में तकरीबन 50 से ज्यादा केस दर्ज हो चुके है। पीडि़त ठगी का शिकार होते ही साइबर पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज कराते है, जहां से जीरो नंबर एफआईआर संबंधित थानों में दर्ज करने के लिए भेजी जाती है, मगर पुलिस साइबर फ्रॉड के केस को धोखाधड़ी में दर्ज कर लेती है। लोगों की रकम डूब जाती है और फिर उसके आने की संभावना तकरीबन नगण्य हो जाती है। तीन महिनों में जोधपुर कमिश्नरेट के दर्जनों लोगों ने साइबर पोर्टल पर अपनी शिकायतें दी है, मगर रकम वापिस कितनों लोगों तक पहुंची पुलिस ने अब तक कोई बड़ा खुलासा नहीं किया है।
शहर में एक बार फिर साइबर ठगी से संबंधित तीन और प्रकरण खांडा फलसा, महांदिर और सूरसागर थाने में दर्ज हुए है। एक में वृद्धा का फोन हैक कर रकम को निकाला गया तो दूसरे को आईसक्रीम की फें्रचाइजी के नाम पर ठगा गया। वहीं एक सुनार को के्रडिट कार्ड एक्टिव के नाम पर रकम को ऐंठ लिया गया। तीनों से 5.27 लाख का फ्रॉड हुआ है। हालांकि पुलिस ने केस दर्ज कर लिए है, अग्रिम अनुसंधान संबंधित अधिकारी की तरफ से किया जा रहा है।
खाण्डा फलसा थाना :
कुम्हारियां कुआं खांडाफलसा निवासी मनीष राठी पुत्र ओमप्रकाश की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी माताजी का मोबाइल फोन किसी शातिर ने हैक कर दिया। 23-24 नवंबर बाद में दो बार में ट्रांजेक्शन के जरिए 1.98 लाख की रकम खाते से निकाल ली गई। ओटीपी नंबर से यह रकम निकालना बताया गया है। फिलहाल खांडा फलसा थाने के हैडकांस्टेबल रामप्रताप की तरफ से जांच की जा रही है।
महामंदिर थाना :
महामंदिर पुलिस के अनुसार शिवपुरी मानसागर गली नंबर 3 महामंदिर निवासी यशवंत सिंह पुत्र भवानी सिंह की तरफ से केस दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि 31 अक्टूबर को उसने ऑन लाइन गूगल पर आईसक्रीम की फेे्रंचाइजी के लिए कंपनी को सर्च किया था। तब एक वेबसाइट के जरिए के किसी से संपर्क हुआ। शातिर ने बोंबे की एक आईसक्रीम की फें्रचाइजी देने के लिए उससे रजिस्टे्रशन के तौर पर रूपए लेने शुरू किए। उससे पहले कुछ रूपए लिए गए। वह कुछ ही दिनों में शातिर को 2.15 लाख रूपए ऑनलाइन भेज चुका था। मगर जैसे जैसे वक्त गुजरा तो शातिरों ने उससे फे्रंचाइजी के नाम पर 9.60 रूपए की और डिमाण्ड कर डाली। इस पर पीडि़त को ठगी का अहसास होने पर बाद में साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत दी गई। महामंदिर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।
सूरसागर थाना :
सूरसागर पुलिस के अनुसार रामदेव कॉलोनी क्रिया का झालरा चांदपोल निवासी अशोक सोनी पुत्र भंवरलाल सोनी से भी ठगी हो गई। शातिर ने उन्हें क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने के नाम पर ठगा। क्रेडिट कार्ड के जरिए 1.14 लाख की खरीददारी होना आरंभिक तौर पर पता लगा है। शातिर ने उन्हें कॉल करने के बाद फोन का एक्सिस हासिल किया और फिर वारदात को अंजाम दिया गया। हाल में उनके द्वारा एक क्रेडिट कार्ड बैंक से लिया गया, जोकि एक्टिवेट नहीं कराया गया था।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

