home page

कार्यानुभव के बगैर पीएचईडी से उठाया लाखों का टेण्डर : फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज

 | 
कार्यानुभव के बगैर पीएचईडी से उठाया लाखों का टेण्डर : फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज


तीन साल में शहर में अलग अलग स्थानों पर कार्य के लिए निविदा उठाने का आरोप

जोधपुर, 10 अक्टूबर (हि.स.)। शहर में जलदाय विभाग की तरफ से समय समय पर पेयजल लाइनें बिछाने के लिए निजी फर्मों के लिए निविदाएं निकाली जाती है। जोधपुर के एक फर्म ने वर्ष 2023 में बगैर कार्यानुभव के पीएचईडी से टेण्डर उठाया और लाखों का घोटाला कर दिया। आरोप है कि फर्म को पिछले तीन साल से टेण्डर जारी किए जा रहे थे। कार्यानुभव के अभाव में निविदाएं हासिल किए जाने पर अब अभियंता की तरफ से रातानाडा थाने में धोखाधड़ी में रिपोर्ट दी गई है।

मूलत : जयपुर हाल पीएचईडी जिला खण्ड द्वितीय के अभियंता महेंद्र किराड की तरफ से रातानाडा थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी गई है। इनका आरोप है कि विभाग द्वारा वर्ष 2023 अपे्रल माह से पहले विभाग के कार्य के लिए निविदाएं जारी की गई थी। जिसमें शर्तों आदि का प्रावधान रखा गया था साथ ही धरोहर राशि आदि ली जाती थी। फर्म मैसर्स एसबीई इंजीनियरिंग एण्ड इंफ्राक्सटे्रक्चर ने भी निविदा के लिए आवेदन किया था। जिस पर विभाग की तरफ से फर्म को कार्य करने के लिए अधिकृत किया गया। मगर जांच पड़ताल में सामने आया कि फर्म ने जो कार्यानुभव बताया था वह अनुभव फर्म को है ही नहीं। फर्म द्वारा वर्ष 2023 अपे्रल से लेकर वर्ष 2026 सितंबर तक धोखाधड़ी कर निविदाएं उठाई गई। जोकि फ्रॉड की श्रेणी में आता है। मामले में जांच रातानाडा थानाधिकारी जुल्फिकार अली की तरफ से की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश