home page

मुरादाबाद में आठ साल से फरार धोखाधड़ी का आरोपित गिरफ्तार

 | 
मुरादाबाद में आठ साल से फरार धोखाधड़ी का आरोपित गिरफ्तार


मुरादाबाद, 03 सितम्बर (हि.स.)। मुरादाबाद महानगर के थाना नागफनी थाने में धोखाधड़ी के मामले में आठ साल से फरार आरोपित को ईओडब्ल्यू मेरठ यूनिट की टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि नागफनी थाने में 28 अगस्त 2018 को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बृजेश पाल ने बंगला गांव निवासी नौसिन जकिया के खिलाफ धोखाधड़ी और 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में 19 जून 2021 को चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईओडब्ल्यू के निरीक्षक देवेंद्र सिंह की विवेचना में कटघर के गुलाबबाड़ी निवासी अविनाश कुमार का नाम भी सामने आया।

गुरुवार को ईओडब्ल्यू के निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने नागफनी पुलिस की मदद से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल