जुआ खेलने के आरोप में चार.गिरफ्तार
| May 2, 2026, 09:58 IST
नगांव (असम), 2 में (हि.स.)। नगांव जिले के सामागुरी इलाके से पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के सामागुरी इलाके से चार जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अब्दुल फालान, अहिदुल, समसुल हक और साईदुल के रूप में की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों के पास जुआ खेल की कुछ सामग्री भी बरामद किया है। हालांकि, अभियान के दौरान अन्य आरोपित मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस इस संबंध में गैंबलिंग एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

