home page

नाेएडा में चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार

 | 
नाेएडा में चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार


नोएडा, 14 अक्टूबर (हि.स.)। थाना सेक्टर 49 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर बुधवार को चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनके पास से लूटा हुआ मोबाइल फोन, चोरी की मोटरसाइकिल, ढाई हजार रुपये नकद, अवैध हथियार बरामद किया है।

थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर बुधवार को थाना पुलिस ने लक्की गुप्ता पुत्र राम अवतार गुप्ता उम्र 25 वर्ष, विशाल पुत्र शेरू कश्यप उम्र 24 वर्ष, परमजीत पुत्र कादर उम्र 23 वर्ष तथा प्रिंस पुत्र जितेंद्र उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से घटना में प्रयुक्त एक बुलेट मोटरसाइकिल, लूटी हुई एक मोटरसाइकिल, लूट हुआ एक मोबाइल फोन, चोरी की एक मोटरसाइकिल तथा एक अवैध चाकू और लूटी गई नगदी में से ढाई हजार रुपये नकद बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान इन बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि इन लोगों ने एक व्यक्ति के साथ बरौला गांव के पास मारपीट कर लूटपाट की थी। आरोपी पीड़ित की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, नकदी आदि लूट ले गए थे।

थाना सेक्टर- 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने कृष्णा कुमार केसरी पुत्र सत्येंद्र प्रताप केसरी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से एक कार के चोरी किए हुए चार टायर, चोरी का लैपटॉप, अवैध चाकू, घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश के ऊपर पूर्व में चार मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी दिन में टैक्सी चलाता है ,तथा रात में चोरी की वारदात करता है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी