हमले में चार पुलिसकर्मी घायल
| Nov 2, 2026, 12:43 IST
नगांव (असम), 02 नवंबर (हि.स.) । नगांव जिले के सामागुड़ी इलाके में ट्रक चालक और खलासी द्वारा किए गए हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को बताया कि सामागुड़ी पुलिस पर शराब के नशे में दूध ट्रक चालक एवं एक अन्य द्वारा किए गए हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिसमें एक पुलिस उप परिदर्शन शामिल है।
दोनों अभियुक्तों द्वारा बीती रात किए गए हमले में घायल उप परिदर्शक विकास बोरा, कांस्टेबल निशान ज्योति बोरा, पल्लव बंठाई और भाईटी इंग्ती शामिल है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमकी दर्ज कर घटना में शामिल दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

