ड्रग्स समेत चार तस्कर गिरफ्तार
| Oct 25, 2026, 21:27 IST
गुवाहाटी, 25 अक्टूबर (हि.स.)। गुवाहाटी के बाहरी इलाके में जोराबाट पुलिस की टीम ने अभियान चलाकर भारी मात्रा में हेरोइन समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जोराबाट पुलिस आउट क्षेत्र के आमभेर गांव में चलाया गए अभियान के दौरान चार ड्रग्स तस्करों को 66.07 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रफीकुल इस्लाम, निहार बेगम, जाकिर हुसैन और मंजूबरा बेगम के रुप की गई है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से पुलिस ने हेरोइन के अलावा खाली 38 प्लास्टिक के छोटे-छोटे कंटेनर और तीन मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

