home page

अलग-अलग जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने की आत्महत्या, पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 | 
अलग-अलग जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने की आत्महत्या, पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


नोएडा, 18 मार्च (हि.स.)। नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया, जबकि 05 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बुधवार काे बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के चकशाहबेरी गांव में रहने वाली तनुष्का पुत्री रामनिवास उम्र 18 वर्ष ने बुधवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र में रहने वाली सीमा पत्नी मनोज उम्र 24 वर्ष ने बुधवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में रहने वाली अमृता पत्नी विजय निवासी तुलसी विहार रूप सिंह भाटी के मकान उम्र 36 वर्ष में बीती रात को अज्ञात कारण से अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 22 में रहने वाले इमरान उम्र 18 वर्ष ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र में रहने वाले साहिल पुत्र मनोज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि वह शराब पीने के आदि थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि थाना बीटा- दो क्षेत्र में रहने वाले उदय वीर पुत्र रतिराम उम्र 72 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना बीटा- दो क्षेत्र में ही रहने वाले लालाराम पुत्र राजवीर सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम पंचायतन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि थाना बीटा- दो क्षेत्र में रहने वाले उदय वीर पुत्र रतीराम मूल निवासी जनपद अलीगढ़ उम्र 72 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले प्रतितोष उम्र 40 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी