home page

शादी कराकर पैसों की ठगी करने वाले दो महिला समेत चार गिरफ्तार, मौके से दो फरार

 | 
शादी कराकर पैसों की ठगी करने वाले दो महिला समेत चार गिरफ्तार, मौके से दो फरार


जाैनपुर, 22 जनवरी (हि.स.)। सरायख्वाजा थाना पुलिस टीम ने धोखे से शादी कराकर पैसों की ठगी करने वाले गिरोह के चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है ।

प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त बृजेश कुमार गौतम निवासी कौडिया थाना शाहगंज, आशु गौतम निवासी खम्हौरा थाना सरायख्वाजा जौनपुर, रुकसार निवासी मीरापुर थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकर नगर ,काजल निवासी मियांपुर थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर को आदमपुर मोड़ मल्हनी से गिरफ्तार किया गया है । दो आरोपित मौके से फरार है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 32 हजार रुपए नकद बरामद कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते न्यायालय भेजा दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र कुमार मिश्र