home page

मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा चार शराब कारोबारी गिरफ्तार,भारी मात्रा में विदेशी शराब एवं कफ सिरफ बरामद

 | 
मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा चार शराब कारोबारी गिरफ्तार,भारी मात्रा में विदेशी शराब एवं कफ सिरफ बरामद


सहरसा, 26 अप्रैल (हि.स.)। मधनिषेध एवं उत्पाद विभाग सहरसा द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाकर कुल चार शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया।

सदर थाना अंतर्गत बेलहा टोला, कहरा, वार्ड नंबर 10 में एक शराब कारोबारी अनोज कुमार पिता चंदेश्वरी यादव को कुल 11.250 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

मोसमात पोखर ,वार्ड नंबर 22 ,कृष्णा नगर से श्रवण कुमार राय, पिता स्वर्गीय रविंद्र राय को 20 बोतल कोडिंग युक्त कफसिरप के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बैड निषेध एवं उत्पाद विभाग सहरसा के द्वारा गांधी पथ से दो शराब कारोबारी को 35 लीटर अवैध चुलाई शराब तथा एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रवि शर्मा पिता महादेव शर्मा तथा सोनू कुमार पिता सिकंदर दास दोनों नारियार थाना सदर जिला सहरसा का रहने वाला है। गिरफ्तार सभी अभियुक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार