home page

दबंगों ने अति पिछड़ा परिवार पर हमला कर किया गंभीर रूप से जख्मी , गांव में तनाव

 | 
दबंगों ने अति पिछड़ा परिवार पर हमला कर किया गंभीर रूप से जख्मी , गांव में तनाव


नवादा,05 मई (हि.स.)।नवादा जिले के गोविंदपुर थाने के धनपुरी गांव में दबंग ने अति पिछड़ा समाज के राजेंद्र राम के घर पर शस्त्रों के साथ हमला कर चार परिवार को जख्मी कर दिया। जिसे गंभीर हालत में पावापुरी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है ।इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है।

गोविंदपुर के थाना प्रभारी सहित नवादा के एसपी कोमंगलवार को भेजे गए आवेदन में राजेंद्र राम ने कहा कि दबंग जाति के बालन यादव ,उसका पुत्र मिथिलेश यादव तथा प्रतिमा देवी बराबर जाति सूचक शब्द कहकर घर पर चढ़कर गालियां दिया करती है ।इस बार जैसे ही गालियां देने से मना किया कि सभी ने मिलकर शस्त्रों से हमला कर दिया, जिसमें राजेंद्र राम सहित सुलेखा देवी, शिवानी कुमारी तथा सौरभ कुमार घायल हो गए। राजेंद्र राम को गंभीर हालत में गोविंदपुर अस्पताल से मेडिकल कॉलेज पवापुरी भेज दिया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जाती है ।

इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है ।एसपी से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। राजेंद्र राम के पुत्र प्रिंस ने बताया कि दबंगों द्वारा भूमि कब्जा को लेकर बराबर गालियां दी जाती है विरोध करने पर बराबर मारपीट किया करते हैं ।इस बार प्राण लेवा हमला कर पूरे परिवार को खत्म कर देने का प्रयास किया गया।लेकिन भगवान की कृपा से हमारे सारे परिवार के लोग बच गए ।पीड़ित ने एसपी से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन