चोरी के मामले में चार आरोपित गिरफ्तार
गुवाहाटी, 17 मई (हि.स.)। गुवाहाटी की दिसपुर पुलिस ने चोरी के मामलों में दो अलग-अलग अभियानों के दौरान चार चोरी के आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि थाना क्षेत्र इलाका में चलाए गए अभियान के दौरान सुबोध नायक (बिहार), अशरफ अली (गुवाहाटी) और कश्तब बोरो को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी की अल्मुनियम और कॉपर वायर के अलावा पानी की पाइप समेत अन्य चोरी की सामग्रियों के साथ एबीसी के तरुण नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अन्य एक अभियान के दौरान एलपीजी सिलेंडर के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार चोर की पहचान सुब्रत सिंह (35, लालमाटी) के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपित के पास से तीन स्कूटी और चोरी की दो एलपीजी सिलेंडरें बरामद की गई । पुलिस दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चारों चोरों से सघन पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

