home page

सिरसा: लाखों रुपये की हेरोइन सहित चार तस्कर गिरफ्तार

 | 
सिरसा: लाखों रुपये की हेरोइन सहित चार तस्कर गिरफ्तार


सिरसा, 31 मार्च (हि.स.)। स्थानीय पुलिस ने सिरसा जिले क्षेत्र से लाखों रुपये की हेरोइन सहित चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से 35 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि पुलिस टीम सिरसा शहर क्षेत्र में गश्त पर थी। सुरखाब चौक के निकट एक बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर वापस मुडक़र भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को काबू कर लिया और तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान सिरसा निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई।

एक अन्य घटना में सीआईए सिरसा पुलिस ने गांव रोड़ी क्षेत्र से गुरप्रीत सिंह को भी हेरोइन सहित काबू किया है। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने रानियां क्षेत्र से सुखवंत सिंह को काबू कर उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की है। थाना कालांवाली पुलिस ने मंडी कालांवाली क्षेत्र से आकाश को हेरोइन सहित काबू किया है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में अभियोग दर्ज किया गया है। आरोपियों के अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma