home page

सिरसा: महिला सहित चार नशा तस्कर गिरफ्तार

 | 
सिरसा: महिला सहित चार नशा तस्कर गिरफ्तार


सिरसा, 29 मार्च (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिला क्षेत्र से एक महिला सहित चार नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी गुरप्रीत, पवन कुमार, ओढां निवासी गुरप्रीत सिंह व पंजाब निवासी एक महिला के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस गांव रोड़ी की तरफ जा रही थी। नहर पुल रोड़ी के निकट एक बाइक सवार युवक आया जो कि पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे दबोच लिया और तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई।

एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने गांव धिगतानिया क्षेत्र से पवन कुमार को हेरोइन सहित दबोचा है। पुलिस टीम सिरसा से गांव धिंगतानियां की तरफ जा रही थी। गांव के निकट एक युवक खड़ा दिखाई दिया जिसने पुलिस को देखकर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया।

सीआईए कालांवाली पुलिस ने गांव ओढ़ा से गुरप्रीत सिंह व एक महिला को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ओढ़ा से गांव जलालआना की तरफ जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर एक युवक व महिला आती दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर युवक ने स्कूटी की गति तेज कर दी। पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हें काबू कर लिया। तलाशी ली तो युवक के कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने युवक व उसके साथ महिला को गिरफ्तार कर लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma