सिरसा पुलिस ने नशा तस्करी में चार गिरफ्तार
सिरसा, 27 मार्च (हि.स.)। स्थानीय पुलिस ने सिरसा जिले क्षेत्र से अलग-अलग इलाके से नशा तस्करी के आराेप में चार लाेगाें को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 21 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
सीआईए सिरसा प्रभारी ने शुक्रवार को बताया कि पकड़े गए आरोपिताें की पहचान सिरसा निवासी बूटा सिंह, कुलदीप सिंह, स्वर्ण सिंह व संतलाल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव रंगा मे मौजूद थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिए। बाइक सवार युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोडक़र भागने का प्रयास किया। पुलिस ने शक के आधार बाइक सवार युवक बूटा सिंह व कुलदीप सिंह की तलाशी ली तो उनके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई।
एक अन्य घटना में सीआईए सिरसा पुलिस ने गांव मत्तड़ क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार युवक स्वर्ण सिंह को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम गश्त के दौरान मत्तड़ क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया जो कि पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़ गया। पुलस ने उसकी तलाशी ली तो बाइक से हेरोइन बरामद हुई।
इसके अलावा सीआईए डबवाली पुलिस ने गांव गोदिकां क्षेत्र से संतलाल को भी हेरोइन सहित दबोचा है। पुलिस पुलिस टीम गश्त-पड़ताल के दौरान गांव दारेवाला से गोदिकां की तरफ जा रही थी। गांव गोदिंका के बस अड्डे पर एक युवक सडक़ किनारे खड़ा थ और पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे दबोच लिया और त
लाशी ली तो उसकी जेब से हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थाने में अभियोग दर्ज किया गया है।
---------
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

