home page

सिरसा: लाखों रुपये की हेरोइन व ड्रग मनी सहित चार तस्कर गिरफ्तार

 | 
सिरसा: लाखों रुपये की हेरोइन व ड्रग मनी सहित चार तस्कर गिरफ्तार


सिरसा, 17 मार्च (हि.स.)। पुलिस ने जिले क्षेत्र से चार नशा तस्करों को लाखों रुपये की हेरोइन, चूरापोस्त व 17 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

कालांवाली चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने मंगलवार को बताया कि पकड़े गए तस्करों की पहचान रसनजीत सिंह, राजबीर सिंह, हरप्रीत सिंह व प्रीत सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान देसूमलकाना से मंडी कालांवाली रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक आए। पुलिस ने तलाशी के लिए उन्हें रोका तो उनके कब्जे से करीब 22 ग्राम हेरोइन व 17 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस ने गांव साहुवाला क्षेत्र से एक व्यक्ति को करीब 15 किलोग्राम चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि तस्कर की पहचान प्रीत सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ कालांवाली थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

पुलिस ने गांव बरूवाली प्रथम क्षेत्र से चार ट्यूबवेलों की केबल तार चोरी करने की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बबलू ,जगरूप व वीरपाल निवासी के रुप में हुई है । डिंग थाना प्रभारी ने बताया कि बरुवाली प्रथम निवासी रामकिशन ने शिकायत दर्ज करवाई कि अज्ञात लोग खेतों से ट्यूबवेलों की केबल तार चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक नशा करने के आदी है तथा नशे की पूर्ति के लिए अक्सर चोरी की वारदातों को अंजाम देते है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड पर लिया गया और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जा रही है पूछताछ में चोरी की अन्य वारदातों के बारे में खुलासा होने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता।

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma