home page

पुलिस से मारपीट केमामले में चार आरोपित गिरफ्तार, भेजे गए जेल

 | 

नवादा, 12 नवंबर (हि.स.)।नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सोरहीपुर गांव में पुलिस से मारपीट व साइबर पुलिस टीम पर पथराव कर आरोपितों को छुड़ाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.

बुधवार को हुई घटना के बाद आज गुरुवार को चारों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है.थाना कांड संख्या 816/26, दिनांक 12/11/26 में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

बताया गया है कि नवादा साइबर पुलिस की टीम सोरहीपुर गांव में छापेमारी करने गई थी. इसी दौरान आरोपितों ने टीम पर पथराव कर दिया जिसमें तीन-चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए वहीं पकड़े गए चारों आरोपितों को छुड़ाने में ग्रामीण सफल हो गए।

घटना के बाद से पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थी। नतीजन दोबारा की गई छापेमारी में पुलिस पर पथराव के आरोपी श्रीकांत सिंह भूषण सिंह अरुण सिंह एवं उनकी पत्नी पिंकी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपित वारिसलीगंज के सोहरीपुर गांव के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष पंकज सैनी ने बताया कि इस मामले में अभी और सघन जांच चल रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन