home page

चोरी की बाईक के साथ चार गिरफ्तार,जब्त बाइक छतौनी से हुई थी चोरी

 | 
चोरी की बाईक के साथ चार गिरफ्तार,जब्त बाइक छतौनी से हुई थी चोरी


-गैंग का मास्टर माइंड की तलाश में छापेमारी जारी

पूर्वी चंपारण ,22 मार्च (हि.स.)।

कोटवा थाना क्षेत्र में वाहन जांच के क्रम में पुलिस को एक मोटरसाइकिल संदेहास्पद अवस्था में मिली। उक्त मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच एचएचडी मशीन से करने पर चेसिस नंबर में भिन्नता पाई गई। विस्तृत जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त मोटरसाइकिल का वास्तविक विवरण दूसरा है । ऐसे में उसे जब्त कर कारवाई शुरू की गई और आरसी भी बरामद किया गया।इस मामले में कुन्दन कुमार ठाकुर, रौशन ठाकुर, दोनों जमुनिया जसौली, मो. हसन आलम, जसौली जमुनिया टोला फकीराना,मनोज महतो उर्फ भूषण महतो, बेलवा माधो चारों थाना कोटवा को गिरफ्तार किया गया।

जब्त की गई चोरी की बाइक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की है जो वर्ष 2021 में छतौनी थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। इस गैंग का मास्टर माउंट डुमरियाघाट थाना क्षेत्र का एक मोटरसाइकिल मैकेनिक बताया गया है,जो फेक आरसी बनवाकर और नम्बर प्लेट बदल कर चोरी की बाइक को बेचता है। उसके विरुद्ध पुलिस की कारवाई जारी है। गिरफ्तार मो. हसन आलम चोरी की बाइक का ब्रोकर है जो आन डिमांड खरीददारो को कमीशन लेकर बाइक मुहैया कराता है। इस बाबत थानाध्यक्ष करण सिंह ने बताया है कि शीघ्र इस गैंग के मास्टर माइंड सहित अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया जायेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार