home page

अवैध स्मैक सहित तीन तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब्त

 | 
अवैध स्मैक सहित तीन तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब्त


चित्तौड़गढ़, 17 जून (हि.स.)। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना शम्भूपुरा ने जिला विशेष टीम (डीएसटी) की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 32 ग्राम अवैध स्मैक व परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव की और से अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध ऑपरेशन त्रिनेत्र चलाया जा रहा है। इसके तहत एएसपी मुकुल शर्मा व डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी शंभूपुरा धर्मराज मीना के नेतृत्व में थाने की टीम ने कार्रवाई की। डीएसटी टीम की सूचना पर पुलिस टीम ने आजाद खान पुत्र छोटे खान पठान निवासी उंचा थाना निम्बाहेडा, रसीद खान पुत्र अब्दुल गनी निवासी विरियाखेडी हाल उंचा, वसीम खान पुत्र रसीद खान पठान को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 32 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की व परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को बरामद किया। अवैध स्मैक मंगवाने वाला व सप्लायर को नामजद किया गया। उक्त पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल