home page

देवरिया : पुलिस ने हत्या के आरोप में फरार चार आराेपिताें काे किया गिफ्तार

 | 
देवरिया : पुलिस ने हत्या के आरोप में फरार चार आराेपिताें काे किया गिफ्तार


देवरिया, 15 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बैतालपुर थाना क्षेत्र स्थित 12 अप्रैल को हुए पप्पू हत्याकांड में फरार चार आरोपित को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से मृतक का मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि 12 अप्रैल की रात बैतालपुर क्षेत्र में सोपारी बुजुर्ग निवासी पप्पू यादव की हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस व क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू की गई। मृतक के पिता की तहरीर पर थाना गौरीबाजार में मुकदमा दर्ज कर छह नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। इनमें नवनाथ गोड़ और उसकी पत्नी मालती को पाण्डेय भिस्वा गांव के पास, जबकि आनन्द कुमार उर्फ कुमकुम और रामसकल यादव को चीनी मिल के खंडहर परिसर के पास से पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपिताें में दो सोपरी खुर्द और दो सोपरी बुजुर्ग के निवासी हैं। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मृतक का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जो जांच में अहम साक्ष्य माना जा रहा है। -----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक