नोएडा: छात्र-छात्राओं को स्मैक सप्लाई करने वाले चार गिरफ्तार
| Sep 19, 2026, 18:27 IST
नोएडा, 19 सितंबर (हि.स.)। थाना दादरी पुलिस ने छात्र-छात्राओं को स्मैक सप्लाई करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने करीब 116 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया है।
थाना प्रभारी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने शनिवार काे सुनील उर्फ सुमित, हर्ष रावल, मोहित रावल और राजीव को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने 115 पॉइंट 90 ग्राम स्मैक और 2,700 नगद बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपित दादरी क्षेत्र में स्थित विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अवैध रूप से स्मैक बेचते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस इनके अन्य साथियों के बारे में पता लग रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

