home page

मीट व्यापारी से लूट करने वाले चार गिरफ्तार

 | 
मीट व्यापारी से लूट करने वाले चार गिरफ्तार


नोएडा, 09 अप्रैल (हि.स.)। थाना दादरी क्षेत्र के जीटी रोड पर 06 अप्रैल को मीट व्यापारी से नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से लूटी गई रकम के 62 हजार की नकदी समेत चाकू और घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई है।

थाना दादरी के प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों की पहचान दादरी के मेवों की चौपाल निवासी रिहान उर्फ नानू, कटहेरा रोड निवासी समर, नई आबादी निवासी सादान के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने 06 अप्रैल को हुई लूट की घटना कबूल कर ली।

उन्होंने बताया कि 06 अप्रैल को बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी बाइक सवार मोहम्मद आरिफ को जीटी रोड पर ऑल्टो कार सवार बदमाशों ने टक्कर मारकर गिरा दिया था। चाकू से हमला कर पीड़ित से करीब एक लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की थी। बदमाशों के कब्जे से लूटी गई नकदी में से 62 हजार, तीन चाकू, घटना में प्रयुक्त ऑटो कार बरामद कर कार्रवाई की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी