home page

एयरलाइंस में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार

 | 
एयरलाइंस में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार


नोएडा, 12 जुलाई (हि.स.)। थाना फेस- वन पुलिस ने स्पाइस जेट एयरलाइंस में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपिताें ने सैकड़ो लोगों के साथ करोड़ों की ठगी करने की बात स्वीकार की है।

अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने बताया कि थाना फेस-वन पुलिस ने रविवार काे ऑपरेशन साइबर वज्र के तहत कार्रवाई करते हुए स्पाइसजेट एयरलाइंस में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले सुदेश सिंह पुत्र कृष्ण गोपाल सिंह, बृजेश भदोरिया पुत्र कृष्ण गोपाल सिंह, अर्जुन पुत्र अश्वनी तथा संदीप कुमार तिवारी पुत्र अशोक कुमार तिवारी को सेक्टर- दाे से गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 8 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, डेबिट कार्ड, तेरह सिम कार्ड, तीन बैंक पासबुक आदि बरामद किया है।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया कि नौकरी की तलाश करें व्यक्तियों का डाटा quikr.com एवं अन्य वेबसाइटों से प्राप्त कर उन्हें स्पाइसजेट कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ये लोग उनसे बात करते थे। जो व्यक्ति उनके झांसे में आ जाता था, उन्हें फर्जी जॉब लेटर तैयार कर भेजते थे, तथा रजिस्ट्रेशन फीस, प्रोसेसिंग फीस के नाम पर मोटी रकम ले लेते थे। यह धनराशि म्यूल खातों में ट्रांसफर कराई जाती थी। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपिताें ने एयरलाइंस में नौकरी दिलवाने के नाम पर सैकड़ो लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने की बात स्वीकार की है।

-------------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी