home page

मालदा में आठ आग्नेयास्त्र के साथ चार गिरफ्तार

 | 
मालदा में आठ आग्नेयास्त्र के साथ चार गिरफ्तार


मालदा, 02 जून (हि. स.)। जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में मालदा जिला पुलिस ने कुल आठ आग्नेयास्त्र और दो राउंड जिंदा कारतूस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम इंद्रजीत मंडल और कार्तिक मंडल है।

पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के अनुसार, सोमवार रात कालियाचक के शाहबाजपुर–मोमिन पाड़ा इलाके में बाइक सवार दो लोगों को पकड़ा गया। इनके पास से सात आग्नेयास्त्र और करीब 450 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। दूसरी तरफ, मोथाबाड़ी थाना क्षेत्र के अचिनटोला स्टैंड से बाइक सवार दो अन्य आरोपितों को पकड़ा गया। इनके पास से एक आग्नेयास्त्र और दो राउंड जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान निभू मंडल और मनोज मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार