चार आरोपित जिला बदर
| Feb 25, 2026, 17:34 IST
उरई, 25 फ़रवरी (हि.स.)। जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने चार आरोपित जिला बदर किए गये।
पुलिस ने जिन लोगों के जिला बदर किया गया है उनमें इंद्रानगर निवासी अमन उर्फ बटलर, कालपी देवकली निवासी श्याम बाबू,नया पटेल नगर का रहने वाला पंकज और बंदौली निवासी निखिल शामिल है।
जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने उपलब्ध अभिलेखों, पुलिस रिपोर्ट एवं प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है। आदेश के अनुसार, संबंधित व्यक्तियों को निर्धारित अवधि तक जनपद की सीमाओं में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। आदेश का उल्लंघन करने पर उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।-------------------
हिन्दुस्थान समाचार / विशाल कुमार वर्मा

