home page

प्रतिबंधित मांस घर के सामने रखकर फंसाने के प्रयास मामले में चार गिरफ्तार

 | 
प्रतिबंधित मांस घर के सामने रखकर फंसाने के प्रयास मामले में चार गिरफ्तार


सुलतानपुर, 06 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम वजूपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने बोरी में प्रतिबंधित गोमांस दूसरे पक्ष के दरवाजे पर रखकर फंसाने का प्रयास किया। पुलिस ने इस संबंध की शिकायत पर गोवध निवारण अधिनियम की एफआईआर लिखी और बुधवार को चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर ने बताया कि उक्त मामले में मो. वसीम, शमीम उर्फ बूबनु, मो. सलीम उर्फ सन्नन पुत्रगण मो. कलीम वजूपुर हङही निवासी है। ये तीनों आरोपित थाना कोतवाली देहात के हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। इनसे पूछताछ में प्रकाश में आये मो. रहमान उर्फ ताज पुत्र अकील अहमद उर्फ बब्बू निवासी फिरोजपुर कला थाना कुङवार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपित वसीम, सलीम व शमीम पर अमेठी अयोध्या व बाराबंकी जिले में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त