जयपुर और ब्यावर में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में 4 आरोपिताें को किया गिरफ्तार
| Sep 10, 2026, 18:05 IST
अजमेर, 10 सितम्बर(हि.स.)। ब्यावर सदर थाना क्षेत्र में 248.140 किलो डोडा पोस्त और 940 ग्राम अफीम दूध बरामद हुई। मामले में लेखराम उर्फ पीपी और सूर्यप्रकाश उर्फ सुरेश को गिरफ्तार किया गया। तस्करी में इस्तेमाल ब्रिजा कार भी जब्त की गई।
जयपुर के मानसरोवर थाना क्षेत्र से 439 ग्राम एमडी और 466 ग्राम अफीम बरामद की गई। मामले में मनीष ढाका और गोपीकृष्ण उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई एएनटीएफ महानिरीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में की गई। दोनों मामलों में पुलिस की जांच जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

