home page

अनूपपुर: हैदराबाद से मजदूरी कर घर लौट रहे मजदूर को लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

 | 
अनूपपुर: हैदराबाद से मजदूरी कर घर लौट रहे मजदूर को लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार


अनूपपुर, 09 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की कोतवाली पुलिस ने हैदराबाद से मजदूरी कर लौट रहे राहगीर से स्मार्ट फोन एवं नगदी रूपये के लूट के मामले में चार आरोपियों गिरफ्तार कर लूट में प्रयुक्त दो पहिया वाहन,मोबाईल तथा लूट की राशि 1400 रूपये जप्त कर सोमवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से जेल भेज दिया गया।

ज्ञात हो कि आरोपियों के विरूद्ध पूर्व से चोरी, अवैध उगाही, लड़ाई झगड़ा एवं मारपीट, धमकी के अनेक आपराधिक प्रकरण दर्ज है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा उक्त आदतन आरोपियों का जिला बदर कराए जाने का आदेश दिया है।

कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन ने बताया कि रविवार को राकेश कुमार केवट निवासी ग्राम बैहाटोला थाना बिजुरी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि हैदराबाद से मजदूरी कर साथी चमनलाल केवट के साथ ट्रेन से अनूपपुर लौटा था जो घर बिजुरी जाने के लिए ट्रेन विलम्ब होने से पुरानी सब्जी मण्डी में स्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालय काम्पलेक्स फ्रेश होने गये थे जहां धर्मेन्द्र वंशकार, राज बंशकार दोनो निवासी पटौराटोला अनूपपुर, भीमसेन उर्फ भिम्मा वंशकार निवासी बुढार और राहुल वंशकार निवासी केशवाही शहडोल ने मिलकर बियर की बोतल तोड़कर पेट में अड़ाकर धमकी देते हुए राकेश कुमार केवट का मोबाईल व 1400 रूपये लूट कर दो पहिया वाहन से फरार हो गये है। रिपोर्ट पर अपराध की धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर खोजखबर के लिए टी. आई. कोतवाली के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक पवन प्रजापति, सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, प्रधान आरक्षक विनय बैस, आरक्षक अमित यादव, आरक्षक अब्दुल कलीम की टीम आरोपियो की पता तलाश करने पर आरोपित 31 वर्षीय धर्मेन्द्र वंशकार पुत्र स्व. कंधीलाल वंशकार, 21 वर्षीय राज वंशकार पुत्र बृजेश वंशकार,31 वर्षीय भीमसेन उर्फ भिम्मा बंशकार पुत्र स्व. मुन्ना वंशकार और 28 राहुल वंशकार पिता सुरेश वंशकार से लूट में प्रयुक्त बाईक मोबाईल तथा लूट की राशि 1400 रूपये जप्त किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला