home page

पूर्व सरपंच की हत्या उसकी पत्नी ने की, आराेपित पत्नी गिरफ्तार

 | 
पूर्व सरपंच की हत्या उसकी पत्नी ने की, आराेपित पत्नी गिरफ्तार


काेंड़ागांव, 02 नवंबर (हि.स.)। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अरंडी के पूर्व सरपंच गोविंद नेताम हत्याकांड में मृतक की पत्नी भगनी नेताम ही मुख्य आरोपित निकली है। पुलिस के अनुसार पत्नी ने धारदार हथियार से हमला कर अपने पति गोविंद नेताम की हत्या की थी। वारदात के बाद से फरार चल रही आरोपित महिला को पुलिस ने आज साेमवार काे ग्राम बेडमा से गिरफ्तार कर लिया है।

मामले का खुलासा करते हुए साेमवार काे एसडीओपी अरुण नेताम ने बताया कि इस सनसनीखेज हत्याकांड में मृतक की पत्नी भगनी नेताम ही मुख्य आरोपित निकली है। पत्नी भगनी नेताम ने धारदार हथियार से हमला कर अपने पति गोविंद नेताम की हत्या की थी। ग्राम अरंडी में बीती रात पूर्व सरपंच गोविंद नेताम की उनके ही घर में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पत्नी भगनी नेताम की भूमिका संदिग्ध नजर आई। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस की टीम ने आखिरकार बेडमा में घेराबंदी कर आरोपित महिला को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और जांच में यह सामने आया कि गोविंद नेताम की हत्या उसकी पत्नी भगनी नेताम ने ही धारदार हथियार से हमला कर की थी।

पुलिस के अनुसार हत्या की आराेपित भगनी नेताम पिछले करीब तीन वर्षों से गोविंद नेताम के साथ रह रही थी। ग्रामीणों ने महिला के शराब सेवन करने की बात भी बताई है। आरोपित महिला इससे पहले अपने पहले पति की हत्या के मामले में भी जेल जा चुकी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे