home page

नगर पंचायत के पूर्व सभासद ने फिर दर्ज कराया मुकदमा

 | 
नगर पंचायत के पूर्व सभासद ने फिर दर्ज कराया मुकदमा


हमीरपुर, 31 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पूर्व सभासद के घर के बाहर पिस्टल लहराते हुए गालियां देने के बाद सुमेरपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को एक और मामले में बजरंग दल के जिला सहसंयोजक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक सप्ताह में बजरंग दल के जिला सह संयोजक पर दर्ज यह दूसरा मुकदमा है।

दरअसल बजरंग दल जिला सहसंयोजक नैतिक सोनी गत 24 मार्च की रात सुमेरपुर कस्बे के अर्थ होटल में एके 47 गैंग के सरगना रामजी सिंह के साथ मिलकर जमकर कहर बरपाया था। इस मामले में मारपीट का मुख्य आरोपित होने के चलते नैतिक सोनी घटना के बाद से गिरफ्तारी के भय से भूमिगत हैं।

नैतिक सोनी पर आज पुलिस ने पूर्व सभासद राजेश सहारा की तहरीर पर गाली गलौज करने तथा पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी देने का दूसरा मुकदमा सुमेरपुर थाने में दर्ज किया गया है। एक सप्ताह में बजरंग दल के जिला सह संयोजक के खिलाफ यह दूसरा मुकदमा है।

एक सप्ताह के अंतराल में दूसरा मुकदमा दर्ज होने पर आरोपित की मां ने पूर्व सभासद के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाकर थाना पुलिस को तहरीर दी है।

थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने मंगलवार को बताया की तहरीर मिली है जांच कराई जा रही है। अभी तक छेड़खानी करने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा