home page

पूर्व विधायक के गनर से अभद्रता करने वाला पीडब्ल्यूडी ठेकेदार गिरफ्तार

 | 
पूर्व विधायक के गनर से अभद्रता करने वाला पीडब्ल्यूडी ठेकेदार गिरफ्तार


बांदा, 10 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में भाजपा के पूर्व विधायक राजकरन कबीर की गनर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी से विवाद और धक्का-मुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोपी पीडब्ल्यूडी ठेकेदार को कोतवाली नगर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे नियमानुसार भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार शाम कालूकुआं चौराहे के पास हुई। पीडब्ल्यूडी ठेकेदार अभिषेक उर्फ अभि निवासी खुरहण्ड से गनर सुरक्षा में तैनात आरक्षी संदेश शर्मा से वाहन हटाने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की की और उसके सरकारी कार्य में बाधा डाली।

मामले में आरक्षी संदेश शर्मा की तहरीर पर कोतवाली नगर में अभियोग दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने जनमानस से भी अपील की है कि सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों के साथ कोई दुर्व्यवहार न करे। अगर उनसे कोई शिकायत तो उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करायें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह