home page

वन विभाग के चौकीदार का शव जंगल में मिला, हत्या का आराेप

 | 
वन विभाग के चौकीदार का शव जंगल में मिला, हत्या का आराेप


उरई, 18 मार्च (हि.स.)। आटा थाना क्षेत्र के सुनेहटा गांव में वन विभाग के चौकीदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में पड़ा मिला। मृतक के बेटे ने गांव के ही चार लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर शव फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

सुनेहटा गांव का रहने वाला ब्रकपाल (50) व​न विभाग में संविदा पर चौकीदार के पद पर तैनात थे। वह पिछले 10 माह से गांव के पास स्थित कुटरा के जंगल में ही अपनी सेवाएं दे रहे थे। मंगलवार की रात को ब्रकपाल का शव जंगल में पड़ा मिला। घटना की जानकारी परिवार के लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। चौकीदार के बेटे कल्लू ने आरोप लगाया है कि गांव के ही रहने वाले चार लोगों के साथ उसके पिता की पुरानी रंजिश थी। उन्हीं लाेगाें ने मिलकर उसके पिता की हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया।

थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बेटे कल्लू की तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल कुमार वर्मा