home page

अवैध रूप से काटा खैर पकड़ा, तस्कर फरार गाड़ी जब्त

 | 

नाहन, 21 फ़रवरी (हि.स.)। पांवटा साहिब में वन विभाग ने खैर माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर से भरी कार को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब 8:00 बजे माजरा वन क्षेत्र की टीम ने सिंगलवाला रोड पुरुवाला के समीप नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान संदिग्ध कार HP-17 D 0386 को रोका गया। जांच करने पर वाहन में अवैध रूप से खैर की लकड़ी भरी पाई गई।वन विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार को जब्त कर लिया। हालांकि तस्करी में शामिल लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

वन अधिकारी आदित्य शर्मा ने साफ शब्दों में कहा कि खैर तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई जाएगी और आरटीओ विभाग से वाहन की विस्तृत जांच करवाई जाएगी ताकि तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचा जा सके।

आदित्य शर्मा ने दो टूक कहा कि वन विभाग अवैध खनन, अवैध माइनिंग और वन कानूनों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है और आगे भी ऐसी मुहिम पूरी ताकत के साथ जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर