home page

57 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,गिरफ्तार तस्करों में एक नाबालिग

 | 
57 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,गिरफ्तार तस्करों में एक नाबालिग


अररिया 25 मई(हि.स.)।

फारबिसगंज थाना पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर एनएच 27 फोरलेन सड़क में यामाहा शोरूम के बगल स्थित वेलकम ढाबा के पास कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को 57 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।पुलिस की कार्रवाई में 19.95 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया। शराब तस्करी के आरोप में पुलिस ने तीन तस्करों को हिरासत में लिया है। जिसमें से एक तस्कर नाबालिग है।हिरासत में लिए गए तस्करों में दो वैशाली जिला का और एक नवादा जिला का रहने वाला है।जानकारी सोमवार को फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि सब इंस्पेक्टर उपेन्द्र शर्मा सशस्त्र पुलिस बलों के द्वारा ग़श्ती में थे,इसी क्रम में सूचना मिली कि सिलीगुड़ी से आए तीन युवक अपने बैग में शराब को भरकर एनएच 27 फोरलेन सड़क में यामाहा शोरूम वेलकम ढाबा के पास उतरा है। सूचना के सत्यापन को लेकर गश्ती दल द्वारा मौके पर पहुंचा गया तो तीनों युवक अपने बैग को छोड़कर भागने लगे।जिसे पुलिस द्वारा खदेड़कर पकड़ा गया और बैग की तलाशी लेने पर उससे कुल 57 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया।हिरासत में लिए गए युवकों में वैशाली जिला के महुआ का रहने वाला 20 वर्षीय साहिल सिंह पिता मुकेश सिंह,16 वर्षीय शांतनु कुमार पिता दयानंद सिंह और तीसरा नवादा जिला के श्रीदल्ला थाना क्षेत्र के सुखला के 21 वर्षीय मोहित कुमार पिता अजय सिंह है।

छापेमारी में अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता,एसआई अमित राज,एसआई कलीम आलम सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।तीनों के खिलाफ थाना में मद्य निषेध अधिनयम के तहत कांड दर्ज की जा रही है।पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से शराब तस्करी के नेटवर्क खंगालने में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर