home page

37 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

 | 
37 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार


अररिया 30 जुलाई(हि.स.)।

जिले की बैरगाछी थाना पुलिस ने गुरुवार को वाहन जांच अभियान के दौरान मैनापुर चौक के पास बिना नंबर प्लेट के ई रिक्शा से 37.49 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया।

मौके से पुलिस ने जोकीहाट सिसौना वार्ड संख्या 11 के रहने वाले अनवर उर्फ पप्पू पिता स्वर्गीय नय्यर आलम को गिरफ्तार कर किया। बरामद शराब और वाहन को जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

थाना निरीक्षक नवदीप गुप्ता ने बताया कि शराब तस्करी के विरुद्ध बैरगाछी थाना पुलिस का अभियान लगातार जारी है। किसी भी कीमत पर अवैध शराब के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा क्षेत्र में नियमित रूप से वाहन जांच और छापेमारी अभियान जारी रहेगा

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर