जोकीहाट पुलिस ने शराब से लदे ट्रक किया जब्त,4458 लीटर विदेशी शराब बरामद
अररिया,08 अगस्त(हि.स.)।
जिले की जोकीहाट थाना पुलिस ने शनिवार को नेशनल हाईवे 327ई पर हड़वा चौक के समीप बड़ी कार्रवाई करते हुए बंगाल से अररिया की ओर जा रहे एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक से करीब 4458.72 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस बड़ी कार्रवाई में जोकीहाट थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजीव कुमार झा के अलावा पीटीसी पवन कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल जवान शामिल थे।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से शराब लदा एक ट्रक किशनगंज के रास्ते जोकीहाट से होकर गुजरने वाला है।सूचना पर हड़वा चौक के समीप अनच 327 ई के पास नाकाबंदी कर गाड़ियों की तलाशी लेना शुरू किया।इसी दौरान पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग करते देख ड्राइवर ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 15बी 6946 को खड़ा कर फरार हो गया।पुलिस जब ट्रक की तलाशी ली तो सैकड़ों कार्टन विदेशी शराब बरामद हुआ।कुल 4458.72 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है।पुलिस बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को खंगालने में जुटी है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

